हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । सांसद हेमा मालिनी छह दिवसीय दौरे पर मथुरा आ रही है। वह चार अप्रैल को सांय काल आएंगी और 09 अप्रेल तक रहेंगी। शुक्रवार को आगमन के बाद शनिवार को प्रातः 11.00 बजे बीएसए कॉलेज के निकट उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। दोपहर 12.00 बजे- नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र वेटरनेरी यूनिवर्सिटी (औरंगाबाद शहरी) व औरंगाबाद ग्रामीण 2 नवीन विद्युत उपकेन्दों के लोकार्पण करेंगी। रविवार को प्रातः 10.30 बजे – श्री राजाधिराज द्वारकाधीश मन्दिर में दर्शन करने जाएंगी। सांय 5.00 बजे से 07.00 बजे तक इस्कॉन द्वारा आयोजित पचासवी वर्षगाठ महोत्सव समारोह में शामिल होना है। सोमवार को प्रातः 11.00 बजे दिशा बैठक की अध्यक्षता, कलैक्ट्रेट सभागार में करेंगी। मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक पांचजन्य ओडिटोरियम, डैम्पियर नगर मेंआयोजित “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार” कार्यकम में प्रतिभाग करेंगीं।
