• Mon. Feb 9th, 2026

जवाहरबाग में होने वाला महारास स्थगित, हेमा मालिनी देने वाली थीं प्रस्तुति

ByVijay Singhal

Nov 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जवाहरबाग में होने बाला महारास को मौसम की वजह से स्थगित करना पड़ा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बैनर तले सांसद हेमा मालिनी के महारास कार्यक्रम में मंगलवार को बेमौसम बरसात ने विघ्न डाल दिया। इससे आयोजन स्थल जवाहर बाग में अफरा-तफरी मच गई। महारास देखने आए लोग बरसात से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए। आखिरकार कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। मंगलवार को शाम सात बजे से आठ बजे तक हेमा मालिनी के महारास का आयोजन तय था। इसमें शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा आए लेकिन शाम 6 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा। आसमान में बिजली चमकने लगी और बादल गरजने लगे। सांसद हेमा मालिनी की प्रस्तुति को देखने पहुंचे लोग मौसम के इस रुख को देख सहम गए। कुछ ही देर में पहले बूंदाबांदी और फिर तेज बरसात होने लगी। करीब 15 से 20 मिनट के इस दौर ने जवाहर बाग में होने जा रहे इस आयोजन को स्थगित करा दिया। इस दौरान लोग बरसात से बचने के लिए पेड़ों के नीचे छुपने की कोशिश करते दिखे। अनेक लोगों ने कुर्सियों को सिर पर रखते हुए खुद को भींगने से बचाना। इस स्थिति में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कार्यक्रम को स्थगित करने की जानकारी लोगों को दी। कहा कि अब यह आयोजन बुधवार को इसी समय, इसी स्थान पर होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.