• Tue. Feb 17th, 2026

वृंदावन में हेमा मालिनी ने गाया होली भजन,श्याम रंग में मैं तो रंग गई और रंग सब झूठा…पर झूमे भक्त,

ByVijay Singhal

Mar 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी गुरुवार को वृंदावन के राधा रमण मंदिर पहुंचीं। यहां दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने श्याम रंग में मैं तो रंग गई…. और रंग छूटा… जैसे भजन गाए। उनके भजन सुनकर मंदिर में मौजूद भक्त झूम उठे। इस दौरान हेमा मालिनी भी होली की मस्ती में डूबी नजर आईं। मंदिर में हेमा मालिनी को मंदिर के पुजारियों ने प्रसाद दिया। फिर प्रसाद रूपी गुलाल उनके ऊपर डाला। हेमा मालिनी ने अपना भजन अलबम लॉन्च किया है। इस दौरान फैंस उनके साथ फोटो खिंचाने को आतुर नजर आए। हेमा मालिनी ने कहा कि इस भजन को नारायण अग्रवाल ने लिखा और विवेक प्रकाश ने म्यूजिक दिया है। इसको उनके द्वारा गाया गया है। हेमा मालिनी ने बताया कि वह अब तक करीब 15 भजन गा चुकी हैं। इस दौरान मंदिर में अनूप शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

जब पहली बार पब्लिक के सामने हेमा ने भजन गाया था- न राधा न मीरा हूं, मैं तो हूं कृष्ण दीवानी

हेमा मालिनी एक महीने पहले भी वृंदावन के राधा रमण मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान भगवान राधा रमण मंदिर में हेमा मालिनी ने अचानक भजन गाना शुरू कर दिया। हेमा मालिनी ने सबसे पहले भजन न राधा न मीरा हूं, मैं तो कृष्ण दीवानी हूं…गाया। फिर हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे…भजन गाया। करीब 30 मिनट तक हेमा मालिनी ने 4 भजन गाए।भगवान राधा रमण को अपने भजनों से रिझाने के बाद सांसद हेमा मालिनी ने कहा था, “उन्होंने भजन रिकॉर्ड किए हैं। पब्लिक के सामने डांस किया है। लेकिन, यह पहली बार है, जब पब्लिक के सामने भजन गाए। यह सब भगवान राधा रमण लाल की कृपा से संभव हो सका है। हेमा मालिनी की भगवान कृष्ण में आस्था है। यह बात खुद उन्होंने कई बार कही है। मथुरा से सांसद बनने से पहले भी वह लगातार वृंदावन आती रही हैं। इससे पहले, मथुरा में ही कार्तिक पूर्णिमा पर महारास कार्यक्रम किया था।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.