• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा में हेमा मालिनी बोलीं- योगी सरकार में बेटियां सुरक्षित:मुठभेड़ से अपराधियों में होता है भय

ByVijay Singhal

Sep 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आज देश की बेटियों और महिलाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा का प्रतीक बन गया है। हेमा मालिनी ने महिला पुलिस द्वारा अपराधियों से सीधे मुठभेड़ कर उन्हें घायल करने की कार्रवाई को नारी शक्ति के सशक्तिकरण का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह विश्वसनीय हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह प्रयास समाज में नई ऊर्जा और विश्वास पैदा कर रहा है।सांसद ने मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस की बहादुरी और साहस को गौरव का विषय बताया। उन्होंने उन महिला पुलिसकर्मियों को बधाई दी, जिन्होंने अपराधियों को चुनौती देकर उन्हें मात दी। हेमा मालिनी के अनुसार, बेटियां और महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं और भाजपा सरकार में लगातार ऊंचाइयों को छू रही हैं। इसी क्रम में, शनिवार देर रात मथुरा में भी मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस टीम ने लूट की घटना में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से अपराधियों में भय और समाज में विश्वास पैदा होता है। उन्होंने सरकार और महिला पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.