• Tue. Feb 10th, 2026

मंदिर पहुंचीं हेमा मालिनी अचानक गाने लगीं भजन,न राधा न मीरा हूं, मैं तो हूं कृष्ण दीवानी…; बोलीं- पहली बार पब्लिक के सामने गाया

ByVijay Singhal

Jan 15, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन के राधा रमण मंदिर पहुंचीं। इस दौरान भगवान राधा रमण मंदिर में हेमा मालिनी ने अचानक भजन गाना शुरू कर दिए। उनके भजन सुनकर मंदिर में मौजूद भक्त झूम उठे। हेमा मालिनी ने सबसे पहले भजन न राधा न मीरा हूं, मैं तो कृष्ण दीवानी हूं…गाया। फिर हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे…भजन गाया। करीब 30 मिनट तक हेमा मालिनी ने 4 भजन गाए। भगवान राधा रमण को अपने भजनों से रिझाने के बाद सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “उन्होंने भजन रिकॉर्ड किए हैं।
पब्लिक के सामने डांस किया है। लेकिन, यह पहली बार है, जब पब्लिक के सामने भजन गाए। यह सब भगवान राधा रमण लाल की कृपा से संभव हो सका है। भजनों प्रस्तुति से पहले हेमा मालिनी ने भगवान राधा रमण लाल के दर्शन किए। यहां मंदिर के सेवायत पुंडरीक गोस्वामी ने उनको भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। हेमा मालिनी की भगवान कृष्ण में आस्था है। यह बात खुद उन्होंने कई बार कही है। मथुरा से सांसद बनने से पहले भी वह लगातार वृंदावन आती रही हैं। इससे पहले, मथुरा में ही कार्तिक पूर्णिमा पर महारास कार्यक्रम किया था।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.