• Wed. Feb 11th, 2026

हेमा मालिनी ने किया तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन, बोलीं- अर्जुन की तरह कमाल करेंगी बेटियां

ByVijay Singhal

Nov 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में बेटियों को तीरंदाजी टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिला है, इसकी मुझे खुशी है। यहां से बेटियां तीरंदाजी में कमाल करेंगी। मथुरा भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन की नगरी है, यहां उनकी कलाएं आज भी जीवंत हैं। तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता खेलो इंडिया खेलो टूर्नामेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। यह कहना है सांसद हेमामालिनी का। सांसद हेमामालिनी ने रविवार को गोवर्धन के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित खेलो इंडिया खेलो नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन का। 22 प्रांतों से गोवर्धन पहुंची तीरंदाजी की महिला खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। संबोधन की शुरूआत महाभारत के श्लोक वसुदेव सुतं देवम… से की। सांसद ने कहा कि चूंकि, मैं नृत्यांगना हूं, मैं जानती हूं, अच्छा करने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है, जो आप कर रहे हैं। 200 फिल्मों में काम किया, सभी हिट नहीं हुईं, सुपरहिट होने पर खुशी मिलती है। खेलो इंडिया नेशनल तीरंदाजी तीसरे चरण के टूर्नामेंट में पहले दिन गोवर्धन के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में जूनियर रिकर्व में हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने बाजी मारी। जूनियर रैंकिंग में भजन कौर हरियाणा, सोनिया ठाकुर मध्यप्रदेश, प्रिया पात्रा वेस्ट बंगाल व सीनियर रिकर्व विमेन में संगीता हरियाणा, सिमरन कौर पंजाब, सोनाली बसुमत्रा ने बाजी मारी। तीसरे राउंड में जूनियर रिकर्व वीमेन त्रिसा हरियाणा, तमन्ना हरियाणा, अंशिका कुमारी झारखंड आगे रहीं। हेमामालिनी ने खिलाड़ियों को पटुका ओढ़ा कर स्वागत किया। तीरंदाजी संघ के जिला सचिव योगेंद्र सिंह राणा, सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन रैंकिंग में हरियाणा की खिलाड़ी आगे रहीं, आज फाइनल मुकाबला होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.