• Tue. Feb 17th, 2026

हेमा मालिनी बनी केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान की ब्रांड एंबेसडर,

ByVijay Singhal

Jun 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में चल रहे 7 दिवसीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं सांसद को संस्थान ने अपना ब्रांड ऐंबैस्डर बनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 29 मई को किया था। केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम फरह में चल रहे 7 दिवसीय 100 वें राष्ट्रीय वैज्ञानिक बकरी पालन प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद महोदया हेमा मालिनी एवं विशिष्ट अतिथि ए के तिवारी,कार्यकारी निदेशक मथुरा रिफाइनरी की उपस्थिति में हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा किया गया था। संस्थान निदेशक डॉ मनीष कुमार चेटली द्वारा मंच पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथितियों सहित सभी अथितियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया एवं संस्थान के 43 वर्ष के गौरवशाली इतिहास एवं विभिन्न उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी से संस्थान के निदेशक ने संस्थान का ब्रांड ऐंबैस्डर बनने का अनुरोध किया। संस्थान निदेशक मनीष कुमार चेटली ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं आजिविका अर्जन के लिए बकरी पालन आर्थिक उन्नति का बेहतर साधन है। महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी होने से पशुपालन के क्षेत्र में बकरी पालन बेहतर रोजगार का साधन है। इसके लिए सांसद हेमा मालिनी के ब्रांड ऐंबैस्डर बनने से देश के दूर-दराज के राज्यों में महिलाओं में बकरी पालन के क्षेत्र में नवीन ऊर्जा का संचार होगा। इस पर सांसद ने संस्थान का ब्रांड ऐंबैस्डर बनने की सहमति दे दी। मुख्य अतिथि हेमा मालिनी ने कहा गया कि उन्हें संस्थान में आ कर गौरव की अनुभूति महसूस हो रही है। संस्थान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। सांसद ने कहा कि वह इस बात से पूर्णत सहमत हूं कि महिला सशक्तिकरण में आर्थिक उन्नति के लिए बकरी पालन रोजगार का मजबूत साधन है और ज्यादा से ज्यादा महिला किसानों की भागीदारी इसमें सुनिश्चित होना नितांत आवश्यक है। सांसद ने कहा कि वह भरोसा देती हैं कि संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण की ओर जो भागीरथी प्रयास किए हैं, उसमें वह मजबूती प्रदान करेंगी।कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी द्वारा ए.के. तिवारी निदेशक रिफाइनरी से अनुरोध किया वह केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के साथ एम.ओ.यू हस्ताक्षर करें एवं उन्नत बकरी पालन का मॉडल गांव स्थापित कराएं । विशिष्ट अतिथि ए.के. तिवारी ने अभिभाषण में संस्थान द्वारा किए जा रहे अनुसंधान कार्य एवं संस्थान के गौरवशाली इतिहास की प्रशंसा की एवं यह भरोसा दिलाया कि वह शीघ्र ही बकरी पालन का मॉडल गांव स्थापित करने कि दिशा में एवं संस्थान की हर संभव मदद करने के लिए कार्य करेंगे। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के 14 राज्यों से आए 121 किसान एवं बकरी पालकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता की। भारत ही नहीं अपितु एक महिला प्रशिक्षार्थी ने गूगल कंपनी के कैलिफोर्निया कार्यालय से आकर संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर बकरी पालन को लक्ष्य बनाया। मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी द्वारा सफलता पूर्वक प्रशिक्षण करने पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। मंच का संचालन डॉ चेतना गंगवार, वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ अनु रहल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रोटाकॉल एवं जंनसंपर्क अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ दिनेश कुमार शर्मा, डॉ एम.के. सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ अरविन्द कुमार, डॉ वी राजकुमार, डॉ के गुरूराज, डॉ मो आरिफ एवं डॉ तरूण पाल सिंह सहित अन्य वैज्ञानिक तकनीकी एवं प्रशासनिक वर्ग के अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी, यंग प्रोफेशनल्स एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.