• Fri. Apr 3rd, 2026

मथुरा में बाद गांव पर पुल के नीचे जलभराव से दिल्ली हाईवे पर भीषण जाम

ByVijay Singhal

Jun 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल v
मथुरा के टाउनशिप थाना रिफाइनरी के बाद गांव पर बन रहे पुल के कारण आगरा से दिल्ली जाने वाला रोड पर पानी भर गया है। इस कारण यातायात धीरे-धीरे चलता रहा। वहीं सुबह-सुबह ये मार्ग जाम हो गया। आगरा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को दो-दो घंटे लेन में लगना पड़ रहा है फिर भी कोई राहत नहीं मिल रही है, जबकि यातायात पुलिस एवं थाना रिफाइनरी के पुलिस बराबर पैकेट रहती हैं फिर भी कोई अभी तक जाम नहीं खुल सका। लोगों को 10 से 15 किलोमीटर घूम कर आना पड़ रहा है। बरारी से बंबोरी एवं लाडपुर करनावल कोयलापुर होते हुए रांची एवं टाउनशिप चौराहे पर निकलता है। रिफाइनरी प्रभारी सोनू कुमार का कहना है पुलिस यातायात सुचारू कराने के प्रयास में जुटी हुई है।  बड़ागांव से बरारी तक रिफाइनरी पुलिस अलग-अलग जगह पर तैनात है। सिंगल लाइन एवं रोड टूटने के कारण जाम की हालत बनी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.