हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/ कोसीकलां/बलदेव/छाता। नौतपा के पांचवें दिन बुधवार को पहले सूरज की तपिश-लू और दोपहर बाद आंधी आफत बनकर आई। टाउनशिप, बलदेव, कोसीकलां, नौहझील, शेरगढ़, छाता में आंधी के कारण 40 से अधिक बिजली के खंभे और 100 से अधिक पेड़ गिर गए। जगह-जगह आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ों के गिरने से कोसी में कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से निजात अवश्य मिली। इस बीच अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोसीकलां में बुधवार दोपहर दो बजे अचानक मौसम बदला और बादल छा गए। देखते ही देखते आंधी चलने लगी। इसी बीच नंदगांव रोड स्थित 33 केवीए बिजलीघर के ट्रांसफॉर्मर पेड़ गिर गया। हरीपुरा में 33 केवीए बिजलीघर पर केबल बाॅक्स में धमाका हो गया। इससे कोसी व आसपास के क्षेत्रों की बिजली ठप हो गई। नरसी गांव में 2, शालीमार रोड पर 3, रामनगर में महावीर बगीची में 2, नंदगांव मार्ग पर डिग्री कॉलेज के समीप 1, शक्ति नगर में 1 बिजली के खंभे समेत कई स्थानों पर खंभे गिर गए। नंदगांव रोड पर लगी प्रदर्शनी के स्टॉल आंधी से उड़ गए। महाराजा अग्रसेन मार्ग पर सफेदा के 3, गोपाल बाग में 10 पेड़ों समेत कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। भीषण गर्मी से श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी भीषण गर्मी के कारण पिछले एक सप्ताह में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ गई है। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि गर्मी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। इधर, इसका दूसरा कारण चारधाम यात्रा का शुरू होना भी है। मौसम विभाग की ओर से मथुरा को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार, आज और कल तापमान अधिक रहने और लू की संभावना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
