• Thu. Feb 12th, 2026

लू और तपिश ने किया परेशान, तापमान 48.2 डिग्री

ByVijay Singhal

Jun 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में गर्मी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर लोग गर्मी की तपिश व लू से परेशान रहे। अधिकतम तापमान बीते दिन की तुलना में 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए हाई अलर्ट भी जारी कर दिया है। सुबह साठ बजने के साथ ही सूरज के तेवर नजर आने लगे थे, लोगों को लग रहा था आज भी बीते दिन की जैसी ही गर्मी रहेगी। हुआ भी ऐसा ही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा पार भी चढ़ता गया। दोपहर 12 बजे बाद सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जो लोग जरूरी कामवश बाहर निकले वे पूरे शरीर को ढके नजर आए। इस दौरान जहां कहीं भी छांव नजर आ रही थी, वहां रुककर धूप से बचने का जतन कर रहे थे। लू का आलम यह था कि शाम को भी हवा में तपिश थी। इस वजह से पार्कों में भी रौनक नहीं थी। हालांकि राहत भरी बात यह है कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले तीन दिन मथुरा में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। अगर, यह अनुमान सटीक रहा तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.