• Sun. Feb 15th, 2026

जिला अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीजों को लग सकेंगे इंजेक्शन

ByVijay Singhal

Nov 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हार्टअटैक के दौरान मरीज की जान बचाने के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी पर जल्द ही इंजेक्शन की सुविधा मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की घोषणा के बाद इसके प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल के फिजिशियन समेत तीन लोगों के नाम मुख्यालय भेजे गए हैं। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि कुछ रोज पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाने के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी पर इंजेक्शन (टेनेक्टेप्लस और स्ट्रेप्टोकाइनेज) उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। शासन ने इसके प्रशिक्षण के लिए चिकित्सक और स्टाफ के नाम मांगे थे। मुख्यालय से आए पत्र के बाद सीएमएस ने फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी, स्टाफ नर्स गरिमा सिंह, फार्मासिस्ट मुकेश शर्मा का नाम प्रशिक्षण के लिए भेजा है। सीएमएस ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाने की संभावना बढ़ जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.