• Mon. Feb 9th, 2026

श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामला:SC में होगी सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की एसएलपी पर होगी सुनवाई

ByVijay Singhal

Sep 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष द्वारा दाखिल एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। मुस्लिम पक्ष की मांग है कि हाई कोर्ट में ट्रांसफर किए गए वादों की सुनवाई मथुरा कोर्ट में करने की मांग की है। शाही ईदगाह कमेटी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है। जिसमें मांग की गई है कि श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह से संबंधित जो वाद सुनवाई के लिए हाई कोर्ट में ट्रांसफर किए गए हैं उन सभी की सुनवाई मथुरा कोर्ट में हो। मुस्लिम पक्ष द्वारा दाखिल एसएलपी पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। मुस्लिम पक्ष द्वारा दाखिल एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष भी अपना पक्ष रखेगा। हिंदू पक्ष सभी वादों की सुनवाई हाई कोर्ट में ही कराना चाहता है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट में सुनवाई जारी रहे इसके लिए हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष द्वारा दाखिल एसएलपी पर एतराज जताएगा। मुस्लिम पक्ष द्वारा दाखिल एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष भी अपना पक्ष रखेगा। हिंदू पक्ष सभी वादों की सुनवाई हाई कोर्ट में ही कराना चाहता है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट में सुनवाई जारी रहे इसके लिए हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष द्वारा दाखिल एसएलपी पर एतराज जताएगा। मथुरा सिविल कोर्ट में श्री कृष्ण जन्म स्थान की भूमि मुक्त कराने के लिए श्री कृष्ण विराजमान, श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास,अखिल भारत हिंदू महासभा, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिनेश शर्मा,मनीष यादव,पवन शास्त्री,आशुतोष पांडे सहित 12 से अधिक वाद पर सुनवाई चल रही थी। श्री कृष्ण विराजमान ने याचिका दाखिल करते हुए सभी केसों की सुनवाई मथुरा से ट्रांसफर कर इलाहाबाद हाई कोर्ट करने की मांग की। जिस पर हाई कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए सभी केसों की सुनवाई करने की मांग की मान लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.