• Sun. Feb 15th, 2026

अनिरुद्धाचार्य की विवादित टिप्पणी पर मथुरा कोर्ट में सुनवाई, फैसला सुरक्षित

ByVijay Singhal

Nov 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य ने कुछ समय पहले महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां याचिका दायर की थी। इस मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की कोर्ट ने दलील सुनी गई। दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पूर्व कथावाचक ने कोर्ट में अपने बयान को लेकर माफीनामा दाखिल किया था, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.