• Wed. Feb 11th, 2026

श्री कृष्ण जन्मभूमि से संबंधित सभी मामलों में हुई सुनवाई, हाई कोर्ट ने मथुरा के वकील को फटकारा

ByVijay Singhal

Dec 5, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं के मध्य में बहस हुई। माननीय न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष को भी जवाब दाखिल करने के लिए कहा। मुस्लिम पक्ष की तरफ से अनेकों अधिवक्ता आज मौजूद रहे और हिंदू पक्ष की तरफ से सभी अधिवक्ता मौजूद रहे। श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य पक्ष के दिनेश शर्मा के आज दो मामले कोर्ट में सुने गए। पहले श्री कृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह मस्जिद को हटाने वाला और दूसरा श्री कृष्ण भूमि से मीना मस्जिद बनाने वाला। दिनेश शर्मा की तरफ से अधिवक्ता कुमार बीनू सिंह और अधिवक्ता एक मालवीय उपस्थित हुए हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं के मध्य में बहस हुई। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि श्री कृष्ण जन्म भूमि से मीना मस्जिद का कोई मतलब नहीं है यह अलग बनी हुई है, जबकि हिंदू पक्ष ने कहा कि यह 13.37 एकड़ में ही आती है और कुछ हिस्सा इसका रेलवे में आता है, इसलिए माननीय न्यायालय ने उसे मीना मस्जिद के केस को भी कनेक्ट कर लिया। कोर्ट ने आज मथुरा के एक अधिवक्ता को फटकार लगाई और कहा कि इस प्रकार की एप्लीकेशन न दिया करें, आगे से ध्यान रखें। माननीय न्यायालय ने आज लगभग 16 मुकदमों को सुना। सभी मुकदमों में लगभग यही मामला आया कि ईदगाह मस्जिद में एएसआई सर्वे कराया जाए, लेकिन माननीय न्यायालय ने कहा कि पहली मुस्लिम पक्ष का जवाब आएगा, उसके बाद बहस होगी फिर न्यायालय आदेश करेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.