• Thu. Feb 19th, 2026

इलाहाबाद HC में लगातार दूसरे दिन हो रही सुनवाई, योगी सरकार 5 एकड़ में बनाना चाहती है कॉरिडोर

ByVijay Singhal

Oct 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई हो रही है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार जहां 5 एकड़ में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने का हवाला देते हुए कॉरिडोर बनाना चाहती है वहीं स्थानीय लोग कॉरिडोर बनने से यहां का मूल स्वरूप खत्म होने की बात कह रहे हैं। कॉरिडोर बनाने के मामले में हाईकोर्ट में 4 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। जिसको लेकर कोर्ट सुनवाई कर रहा है। बांके बिहारी प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर गुरुवार को भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाओं पर गुरुवार को चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की बैंच ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान याचिका दाखिल करने वाले सेवायतों के वकील ने कहा कि सरकार मंदिर के चढ़ावे को खर्च करना चाहती है। गुरुवार को करीब एक घंटे तक की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 6 अक्टूबर को दी थी। जिसके बाद आज कोर्ट में सुनवाई जारी है। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर कॉरीडोर का मामला और उलझ गया है। दर्शनार्थियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए पांच एकड़ में प्रस्तावित कोरिडोर निर्माण में मंदिर के चढ़ावे के इस्तेमाल पर गोस्वामियों सेवायतों की आपत्ति का हल नहीं निकल सका है। ट्रस्टियों ने कहा कि सरकार को अगर विकास करना है तो अपने पैसे से करे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुरुवार को इस मामले में बहस हुई। बहस शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.