• Thu. Mar 19th, 2026

मानदेय के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते स्वास्थ्य कर्मी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में एंटी करप्शन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुंहा के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अमित कुमार वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी एक आशा बहू से उसका बकाया मानदेय जारी करने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग कर रहा था। छाता क्षेत्र के ग्राम तरौली निवासी आशा कार्यकर्ता सुनीता पत्नी मुकेश का काफी समय से मानदेय बकाया था। आरोप है कि वृंदावन निवासी बीसीपीएम अमित कुमार वर्मा इस मानदेय को खाते में भेजने के बदले लगातार रुपयों का दबाव बना रहा था। परेशान होकर सुनीता ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही सुनीता ने अस्पताल परिसर में आरोपी को रिश्वत की धनराशि सौंपी, एंटी करप्शन टीम ने अस्पताल के पिछले दरवाजे से दाखिल होकर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से केमिकल लगे नोट बरामद किए गए, जो टीम ने साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिए हैं। बीसीपीएम की गिरफ्तारी की खबर स्वास्थ्य केंद्र में फैल गई। कार्रवाई होते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को छाता थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.