• Sat. Feb 14th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब में बिगड़ी महिला श्रद्धालु की तबीयत

ByVijay Singhal

Jul 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के बेहोश होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को दिल्ली की एक महिला भीड़ के दबाव व उमस भरी गर्मी के कारण बेहोश हो गई। मंदिर पर तैनात टीम ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद वह अपने परिजनों संग वापस लौटी। मामला दोपहर करीब 12:10 बजे का है। 26 वर्षीय गुड्डी पत्नी विष्णु निवासी नई दिल्ली बांकेबिहारी के दर्शन को मंदिर के अंदर अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। उसी दौरान गर्मी व भीड़ के दबाव के कारण अचानक घबराहट बेचैनी होने पर परिजन द्वारा मंदिर सुरक्षा कर्मियों की मदद से परिसर में मौजूद डॉक्टरों की टीम के पास ले गए। यहां प्राथमिक उपचार से ही ठीक होने पर महिला को डॉक्टरों ने उसके परिजनों के साथ रवाना कर दिया। बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर रोज भीड़ के दबाव व उमस, गर्मी के कारण बेहोश होने की घटना सामने आ रही है। बांके बिहारी मंदिर प्रशासन की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है। मगर, श्रद्धालु इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.