• Wed. Feb 18th, 2026

झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी तबीयत, मौत

ByVijay Singhal

Oct 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना थाना क्षेत्र के गांव नगला लच्छी में कथित तौर पर झोलाछाप चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने से एक युवक की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। यह देखकर आरोपी भाग गया। परिजन युवक को निजी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बृहस्पतिवार की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। सहार चौकी क्षेत्र के गांव नगला गाझई निवासी विनोद (26) पुत्र पुरन सिंह को बृहस्पतिवार सुबह तेज बुखार आया। इलाज कराने के लिए परिजन पड़ोसी गांव नगला लच्छी गए। यहां झोलाछाप ने युवक को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। पूरन सिंह ने इस संबंध में थाना बरसाना में तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी और अपराध निरीक्षक अवधेश जादौन ने बताया कि आरोपी के संबंध में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है कि वह छोलाछाप है या कोई डिग्री धारक है। रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.