• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, आपातकाल स्थिति में निपटने की है पूरी तैयारी

ByVijay Singhal

May 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सीएमओ ने अस्पतालों में दवाओं की पूरी उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों को ड्यूटी पर समय से आने के कहा है। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 बेड का विशेष वार्ड तैयार हो गया है, जिसमें दवा किट से लेकर सभी जरूर चीज उपलब्ध हैं। जिले में 12 सीएचसी और 27 पीएचसी में चिकित्सक से लेकर बेडों को तैयार कर लिया है। इसके अलावा जिले में 102 नंबर और 108 नंबर की 48 एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इनमें तैनात सभी चालक-परिचालकों से कहा गया है कि किसी भी इमरजेंसी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में सभी चिकित्सकों की छुट्टी निरस्त भी कर दी जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.