• Sat. Feb 14th, 2026

प्रेमिका से कर रहा था वीडियो कॉल पर बात,अचानक लगा ली फांसी

ByVijay Singhal

Feb 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में युवक ने प्रेम संबंधों में असफल होने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जिस समय फांसी लगाकर आत्महत्या की उस समय वह अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल कर बात कर रहा था। इसी दौरान युवक ने फांसी का फंदा बनाया और मौत को गले लगा लिया। अठखंभा मोहल्ला स्थित एक घर में प्रेम प्रसंग के चलते बृहस्पतिवार शाम युवक फंदे से लटक गया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने मोहल्ले की ही किसी लड़की से वीडियो कॉल पर बातें की थीं। पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय से शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अठखंभा मोहल्ला स्थित एक घर के कमरे में बृहस्पतिवार शाम 4 बजे के लगभग गार्डर से फंदा लगाकर कृष्णा गौड़ उर्फ कन्नू (25) ने आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने उसे फंदे से उतारा और आनन-फानन जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल में मृतक की बहन ने बताया कि मोहल्ला की ही एक लड़की से उसके भाई से संबंध थे। उसने बताया कि जब उसका भाई फंदा लगा रहा था तो उस दौरान लड़की से वीडियो कॉल पर बात हो रही थी। यदि लड़की उन्हें समय रहते उसके द्वारा उठाए जा रहे कदम के बारे में बता देती तो जान बच सकती थी। बांकेबिहारी पुलिस चौकी के एसआई सुबोध मलिक ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.