• Sun. Apr 20th, 2025

बच्चोें का टीका लगाकर स्वागत तो कहीं हुआ हवन-यज्ञ

ByVijay Singhal

Apr 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवीन शैक्षिक सत्र शुरू हो गया। इस दौरान कहीं विद्यालयों में बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया गया तो कहीं हवन-यज्ञ किए गए। बच्चे भी स्कूल पहुंचे तो खुश नजर आए। नवीन शैक्षिक सत्र 2023- 2024 की एक अप्रैल से शुरुआत हो गई। सुबह ही बच्चे तैयार होकर समय से पूर्व ही स्कूलों में पहुंच गए। वहां जाकर साथियों के साथ खेलते हुए खुश नजर आए। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया। हवन यज्ञ किया गया। प्राथमिक विद्यालय श्यौबा में सत्र के प्रथम दिन नवीन बच्चों के तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कक्षा 5 के बच्चों को विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक सुमन गौतम, वीना कुमारी, प्रताप सिंह, सरोज कुमारी, सुनीता चौधरी, कुसुम देवी, राजकुमार मौजूद थे। किसान इंटर कॉलेज सौंख खेड़ा में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को नवीन शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया। बच्चे भी एक-दूसरे का हालचाल जानते रहे। प्रधानाचार्य चंद्रभान यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अमरनाथ विद्या आश्रम में नवीन सत्र शुभारंभ मंत्रोच्चारण व हवन-पूजन के साथ हुआ। विद्यालय चेयरमैन डॉ. आदित्य कुमार वाजपेयी एवं प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार वाजपेयी ने बच्चों के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नए विद्यार्थियों का चंदन लगाकर स्वागत किया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी वाजपेयी, केके दीक्षित, शुभम वाजपेयी, पं. रमेश चंद्र शर्मा, पं. नरेंद्र शर्मा, सुयश वाजपेयी, सोनिका शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

संविलियत विद्यालय खरबा राया में प्रधानाध्यापिका सीमा तिवारी ने बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया। इस दौरान सुवेंद्र सारस्वत, राकेश शर्मा, विनोद सिंह, दीपक, गोपाल सहित अन्य उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय नगला छिंगा गोवर्धन में प्रधानाध्यापक नरेंद्र तिवारी के साथ समस्त स्टाफ बच्चों को प्रथम दिन विद्यालय आने पर स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय जाबरा मांट में बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया। साथ ही सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया था। जिसमें खडे़ होकर विद्यार्थियों ने फोटो खिंचाए। आर्य समाज कन्या इंटर कॉलेज में हवन यज्ञ के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ हुआ। रतनलाल फूलकटोरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में नवसत्र का प्रारंभ प्रात: 11:30 बजे हवन में आहुतियां के साथ हुआ। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोशनलाल अग्रवाल, संरक्षक बृज किशोर अग्रवाल, सदस्या मीनल अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह, रमा चतुर्वेदी आदि मौजूद थीं। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस हवन यज्ञ किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार माहेश्वरी मौजूद थे। इस दौरान जीएलए विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अनूप गुप्ता, ब्रज शिक्षा कायाकल्प के अनिल आचार्य एवं प्रबंध संचालक अलका तिवारी ने संयुक्त रूप से जनपद की प्रथम कंप्यूटराइज मैथ लैब का उद्घाटन किया। लैब इंचार्ज राहुल सिसोदिया ने बताया कि यह सॉफ्टवेयर खान एकेडमी प्लेटफार्म के माध्यम से कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को निशुल्क उपलब्ध है। यह पाठ्यक्रम पर आधारित एनसीईआरटी से संबद्ध सिलेबस है। हवन यज्ञ पं. घनश्याम दास शर्मा ने कराया। कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधव कुंज में नए सत्र का प्रारंभ प्राचार्य परिवार एवं सभी छात्रों ने मां सरस्वती की वंदना एवं हवन यज्ञ के साथ किया। उद्योगपति रामप्रकाश अग्रवाल, प्राचार्य हुकम चंद्र चौधरी, राजीव पाठक, उमेश शर्मा, अमृत सिंह, निधि अग्रवाल आदि मौजूद थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.