• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में 3 करोड़ की चरस बरामद नेपाल से लाकर वेस्ट यूपी में सप्लाई

ByVijay Singhal

Sep 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशे के इंटरनेशनल सिंडिकेट से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल से तस्करी की चरस को टाटा सफारी के मडगार्ड में छिपाकर ला रहे थे। पुलिस ने कार से चेकिंग में 50 किलो चरस बरामद की है। बरामद चरस की बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है। सभी बाराबंकी के रहने वाले हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया, नारकोटिक्स टीम आगरा को सूचना मिली कि सफेद रंग की टाटा सफारी गाड़ी में 4 लोग आगरा की तरफ से मथुरा होते हुए नोएडा जा रहे हैं। इनके पास चरस की बड़ी खेप है। सूचना मिलते ही टीम एक्टिव हो गई। नारकोटिक्स टीम मथुरा टोल पहुंची और सफारी गाड़ी का इंतजार करने लगी। मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह से ही बैरिकेड लगाकर जगह-जगह वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई थी। चेकिंग के दौरान सफेद रंग की टाटा सफारी को रुकवाया गया।​​​ जब चेकिंग के लिए रोका तो कार सवारों ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार और उसमें सवार चारों आरोपियों को पकड़ लिया। चारों को कार से उतारकर पूछताछ शुरू की। कार की तलाशी ली गई। कार के मडगार्ड को चेक किया गया। मडगार्ड पर विशेष रूप से एक कवर लगाकर बॉक्स बनाया गया था। इसमें पैकेट में चरस रखी गई थी। आरोपियों में मोहम्मद शाहिद, नूर अहमद, नूर आलम निवासी चमरौली, दरियाबाद-बाराबंकी और आबिद निवासी टिकैत नगर बाराबंकी हैं। आबिद सरगना है। पूछताछ में पता चला कि वह नेपाल के नशे के सिंडिकेट से जुड़े हैं। नेपाल के तस्कर उन्हें बिहार के चंपारण जिले में चरस देते हैं। इसके बाद वह गाड़ी में छिपाकर चरस लेकर आते हैं। काफी समय से यह काम करते आ रहे हैं। वह लखनऊ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में सप्लाई करते हैं। इस माल को भी हरियाणा में खपाने ले जा रहे थे। नारकोटिक्स विभाग की टीम और पुलिस ने जब मड गार्ड के कवर को खोला तो वह दंग रह गई। कवर में तस्करी कर लाई जा रही चरस छिपा रखी थी। टीम ने आरोपियों के पास से 50 किलो चरस बरामद की है। नारकोटिक्स टीम पकड़े गए आरोपियों को थाना मांट ले आई। जहां वह उनसे पूछताछ कर रही है। टीम आरोपियों से जानने की कोशिश कर रही है कि यह लोग इस काम को कब से अंजाम दे रहे हैं और इनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.