• Fri. Feb 20th, 2026

हरियाणा के नूंह पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा के नूंह पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुन्हाना अपराध जांच शाखा पुलिस ने सोमवार को वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों चोरों के पास से 4 चोरी की बाइक बरामद की है. आरोपियों की पहचान मुजककिल और मौसिम के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चोरी की बाइक को पुन्हाना बेचने के लिए आए थे. पुन्हाना अपराध जांच शाखा प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि पुन्हाना सीआईए की एक टीम अपराध की रोकथाम के लिए बस स्टैंड के समीप मौजूद थी।
उस समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुजककिल और मौसिम दोनों बाइक चोरी का धंधा करते हैं। जो चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को बेचने के लिए पुन्हाना के बिसरू मोड़ पर आए हुए हैं। जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। आरोपियों से मोटरसाइकिल के कागजात मांगे, लेकिन वो पुलिस को कोई कागजात पेश नहीं कर पाए. आरोपियों ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर और इंजन नंबर को चेक कराया गया। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने आईएमटी मानेसर से मोटरसाइकिल को चोरी किया था।जिसका मुकदमा भी गुरुग्राम के सेक्टर 7 थाने में दर्ज है. सीआईए प्रभारी ने आगे बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन और मोटरसाइकिलों को बरामद किया। आरोपियों द्वारा गुरुग्राम, दिल्ली और अलवर राजस्थान से तीन स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा मथुरा से R15 मोटरसाइकिल को चोरी किया गया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.