हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव खरौट में हथियारों की तस्करी के मामले में आरोपी की तलाश में गई हरियाणा एसटीएफ की टीम पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने के साथ घर का कीमती सामान ले जाने का आरोप लगाया है। देर शाम महिलाओं ने थाने पहुंचकर हरियाणा पुलिस की कारगुजारी बताई। प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद महिलाएं गांव चली गईं। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम सादा वर्दी में बुधवार शाम करीब पांच बजे गोपाल बाग पुलिस को साथ लेकर गांव खरौट में हथियारों की तस्करी के मामले की तलाश में दबिश देने सुनील के घर पहुंची, जहां सुनील की पत्नी और परिजन मिले। महिला का आरोप है कि एसटीएफ टीम बिना बताए घर में घुस गई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लेकर अलमारी आदि के ताला तोड़कर घर में रखे पांच तोले सोने की आभूषण, एक लाख रुपये आदि सामान ले गए। जबकि महिला के विरोध करने पर घर में मौजूद महिलाओं से धकका-मुक्की व अभद्रता करने की कोशिश की। पूछने पर भी एसटीएफ ने कोई कारण नही बताया। महिला का कहना था कि उसके पति का हथियारों की तस्करी से कोई वास्ता नहीं है। शाम को ग्रामीण और महिलाएं थाने पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार का कहना है कि हरियाणा एसटीएफ टीम गांव में दबिश देने गई थी। टीम की महिलाओं से अभद्रता करने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
