• Thu. Apr 2nd, 2026

उत्तराधिकारी महंत को ले गयी हरियाणा पुलिस

ByVijay Singhal

Mar 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलांथाना क्षेत्र के एक प्रमुख तीर्थ स्थल के उत्तराधिकारी महंत को हरियाणा पुलिस उस समय उठा कर ले गयी जब वह एक पुलिस चौकी के समीप से वापस अपने मंदिर लौट रहे थे। गत दिवस हरियाणा के वहीन की पुलिस एवं सीआईए की एक टीम ने प्रातः से ही नगर में आकर डेरा डाल दिया था। लोकेशन के आधार पर गोपालबाग चौकी के समीप अपनी एक लक्जरी एसयूवी कार से आये उत्तराधिकारी महंत को उनकी कार से उतारकर अपनी कार में बिठा कर ले गये। जैसे ही मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो हरियाणा पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी करने पर पता चला कि हरियाणा की वहीन निवासी एक महिला ने उत्तराधिकारी महंत के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस उन्हें अपने साथ ले गयी थी। थाना पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.