• Fri. Feb 13th, 2026

महावन बांगर की जमीन पर कब्जा कर लगाई हनुमान मूर्ति,प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत, राजस्व टीम व पुलिस ने मूर्ती हटवाई

ByVijay Singhal

Dec 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्राम पंचायत महावन बांगर की जमीन पर भूमाफिया ने रातों रात में झोपड़ी डाल कर हनुमान की मूर्ति की स्थापना कर दी। जिसकी जानकारी गांव के प्रधान को हुई तो प्रधान ने एसडीएम महावन को अवगत कराया एसडीएम महावन ने टीम गठित कर मौके पर भेजा। कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश के दौरान जमीन ग्राम पंचायत महावन बांगर की निकली टीम ने प्रतिमा को हटा कर जमीन ग्राम पंचायत को सौंपने को कहा। ग्राम पंचायत महावन बांगर के प्रधान प्रतिनिधि बृज किशोर ने बताया गांव की जमीन लगभग पांच सौ वर्ग गज पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया गया जिसमें वीरपाल यादव, विजेंद्र सिंह,विल्लू,फतेह सिंह,किताब सिंह, बच्चू सिंह निवासी नगला हरजीवन ने संयुक्त रूप से जमीन झोपड़ी डाल कर कब्जा कर लिया उसके उपरांत रात में हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना भी कर दी वहीं एक साधु को बैठाया गया प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि ये लोग इसी प्रकार कब्जा कर जमीन को दूसरे लोगों को बेच देते हैं। जिसकी शिकायत तहसील समाधान दिवस में भी की गई थी। लेखपाल अजय सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन पर उक्त लोगों ने कब्जा किया था। जिस पर हनुमान जी की प्रतिमा भी लगाई गई थी। उसे पुलिस द्वारा हटा गया है। प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित किया जायेगा। ग्राम पंचायत की जमीन गांव के प्रधान को सुपुर्द की जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.