हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा समाज के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह स्थानीय अग्र वाटिका सरस्वती कुंड पर आयोजित किया गया। जिसमें इस वर्ष हाई स्कूल एवं इंटर के विभिन्न बोर्डों में विशेष योग्यता के साथ सफलता अर्जित करने वाले 120 छात्रों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, मथुरा नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल, कासगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना माहेश्वरी, खुर्जा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अंजना भगवान दास सिंघल, कोसीकला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, राया नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल , बलदेव नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, पार्षद चौधरी राजवीर सिंह, वैभव अग्रवाल, संजय अग्रवाल के साथ ही अग्रवाल सभा मथुरा के निर्वाचन में निर्वाचित हुए पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बंसल सर्राफ, उपाध्यक्ष योगेश बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र अग्रवाल, संगठन मंत्री धीरज गोयल, प्रचार मंत्री संदीप अग्रवाल अडूकी वालों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन एवं माता लक्ष्मी जी के चित्र के समक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ,महापौर विनोद अग्रवाल विभिन्न नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजय कांत गर्ग, जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री अनुराग मित्तल कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विवेक अग्रवाल जीएलए, कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण मुरारी अग्रवाल ,मनीष जिंदल, अखिल अग्रवाल खांड वाले, राजकुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शॉल उड़ाकर सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह अशोक अग्रवाल, अतुल बंसल, माधव अग्रवाल, साकेत गर्ग, जितेंद्र गर्ग, सीए अमित अग्रवाल,सीए चिराग अग्रवाल,विनोद अग्रवाल आदि द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में MBBS करने वाली दो छात्राओं तरूशी अग्रवाल एवं रिया अग्रवाल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मिस ग्लोबल 2023 के लिए अंशिका अग्रवाल को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल एवं इंटर के 120 बच्चों के साथ ही इस वर्ष सीए परीक्षा पास करने वाले 6 बच्चों का भी सम्मान किया गया। सभी सम्मानित होने वाले बच्चों को दुपट्टा उड़ा कर सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अपनी मुख्य भूमिका निभाने वाली महिला शक्ति श्रीमती रितु अग्रवाल ,श्रीमती बबीता अग्रवाल, श्रीमती राधिका अग्रवाल, श्रीमती इशिका गर्ग ,श्रीमती मीरा अग्रवाल, श्रीमती जागृति अग्रवाल का सम्मान पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने सम्मान करने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसी भी समस्या के समय हर समय उपलब्ध रहेंगे। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि जनता ने जिस तरह विश्वास करके भारी बहुमत से विजयी बनाया है उसका कर्ज कभी जीवन में नहीं उतार सकता। आप लोगों के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा, उन्होंने छात्रों का सम्मान कार्य करने पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह से कार्यों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है एवं यही प्रतिभायें आगे जाकर प्रदेश एवं देश का भविष्य बनती हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग मित्तल ने किया। इस अवसर पर डॉ अशोक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल अन्नपूर्णा, विनोद अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग, पवन अग्रवाल अडूकी वाले, तनुज सिंघल, अंजना अग्रवाल, मनोज अग्रवाल बलदेव, सुधीर अग्रवाल बलदेव, सुरेश चौधरी बलदेव, अखिल अग्रवाल राया, अजय गोयंका कोसीकला, प्रियेश अग्रवाल, श्रीमती सीमा गोयल, श्रीमती गरिमा सिंघल, श्रीमती किशोरी गर्ग, सीए संजीव अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, योगेश बंसल, हेमंत अग्रवाल,विकास अग्रवाल वृंदावन, रवि अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
