• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा के के आर पी जी कॉलेज में हुआ हैंडबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन

ByVijay Singhal

Dec 10, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी नहीं चीफ विजय सिंहल
मथुरा के के आर पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आर बी एस कॉलेज, के आर गर्ल्स कॉलेज, सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा, डी एस कॉलेज अलीगढ़, आर सी ए कॉलेज मथुरा, आनंद कॉलेज आगरा जलेसर कैंपस ,आगरा कॉलेज आगरा की टीमों ने प्रतिभाग किया। मथुरा के किशोरी रमण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहला मैच आरबीएस कॉलेज और जलेसर के बीच हुआ। जिसमें आरबीएस कॉलेज 4.0 से विजई रहा। दूसरा मैच किया के आर गर्ल्स कॉलेज और डी एस कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें के आर गर्ल्स कॉलेज 8.5 से विजई रहा। तीसरा मैच सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा एवं आर सी ए कॉलेज के मध्य हुआ। जिसमें सेंट जॉन 6.1 से विजई रहा। पहला सेमीफाइनल के आर कॉलेज ओर सेंट जॉन्स के मध्य खेला गया। इसमें केआर कॉलेज 12-0 से विजई रहा दूसरा सेमीफाइनल आरबीएस और के आर गर्ल्स के मध्य खेला गया। जिसमें आरबीएस 8. 2 से विजई रहा। हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच के आर कॉलेज और आर बी एस कॉलेज के मध्य खेला गया। जिसमें केआर कॉलेज 12.4 से विजेता रही। विजेता की ट्रॉफी महा विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार अग्रवाल ने प्रदान की । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर डॉ कुलवंत सिंह बग्गा, रेनू दास, डॉक्टर सिंधुजा,जलेसर कैंपस से महेश, दिव्यांशी यादव, शुभदा चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका में दीपक चौधरी,जसवीर,शैलेंद्र, ज्ञानेन्द्र रहे। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ दलवीर सिंह कौंतेय ने बताया इसमें चयनित खिलाड़ी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह टीम चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जिंद में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में आगरा विश्वविद्यालय का प्रस्तुत करेगी। इस मैच में रेन, पूनम, वैष्णवी ,पूजा और भावना ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में सहयोग हेतु योगेश, रोहित,शेखर शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.