• Fri. Feb 13th, 2026

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई छमाही बैठक

ByVijay Singhal

Dec 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की 60वीं छमाही बैठक मुकुल अग्रवाल व रिफाइनरी प्रमुख की अध्यक्षता में रिफाइनरी नगर के एम्प्लॉइज क्लब में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ छबिल कुमार मेहेर, उप निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (उत्तर-2) गाजियाबाद थे। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम गीत एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुकुल अग्रवाल ने कहा कि राजभाषा नीति का अनुपालन तथा सरकारी काम-काज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में राजभाषा विभाग की अहम भूमिका है। हम सभी भारत सरकार की राजभाषा नीति के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं, फिर भी कार्यालयों के काम-काज में राजभाषा के प्रयोग की स्थिति की निरंतर समीक्षा किया जाना आवश्यक है। डॉक्टर छबिल कुमार मेहेर ने सदस्य कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा की। बैठक में राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट निष्पादन हेतु वर्ष 2024-25 के लिए सदस्य कार्यालयों को राजभाषा शील्ड प्रदान की गई, जिसमें केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, मथुरा को प्रथम, भारतीय स्टेट बैंक (मुख्य शाखा) को द्वितीय, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. मथुरा को तृतीय राजभाषा शील्ड एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. मथुरा एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मथुरा को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। रेनू पाठक, वरिष्ठ प्रबन्धक (कॉर्पोरेट संचार), मथुरा रिफाइनरी ने नराकास, मथुरा की छमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.