हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों की कक्षा एक से लेकर आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षाएं दो पालियों में कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि परीक्षाएं 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक रहेगी। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी जबकि दो से लेकर पांच तक की मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी। कक्षा 6 से 8 तक तक लिखित परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं की निगरानी के लिए निरीक्षण दल गठित करने के निर्देश दिए हैं।
7455095736
