• Sun. Feb 15th, 2026

कोहरे के कारण लेट हुईं आधा दर्जन ट्रेनें

ByVijay Singhal

Nov 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोहरे और धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी करना शुरू कर दिया है। कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से 5 से 6 घंटे लेट पहुंचीं तो कई 15 से 20 मिनट की देरी से स्टेशन आईं। इस दौरान स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंड में परेशनियां उठानी पड़ीं। पूर्वाचंल की ओर जाने वालीं ज्यादातर ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंचीं। पुणे से निजामुद्दीन दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 01491 फेस्टिवल स्पेशल 5 घंटे 21 मिनट देरी से पहुंची। फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन संख्या 12137 पंजाब मेल 6 घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 11842 गीता जयंती एक घंटे देरी, ट्रेन संख्या 20423 पाताल कोट 24 मिनट, हैदराबाद से निजामुद्दीन तक जाने वाली ट्रेन संख्या 12721 दक्षिण सुपरफास्ट 20 मिनट देरी से जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इधर कोहरे के कारण रेलवे ने 24 गाड़ियों को निरस्त किया है। इसमें लखनऊ इंटरसिटी भी शामिल है। इंटरसिटी से रोजाना सैकड़ों लोग दफ्तर या रोजमर्रा के कामों पर जाते थे। रेलवे ने इस ट्रेन को निरस्त कर कोई विकल्प रेल यात्रियों को नहीं दिया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों उठानी पड़ सकती है। जिन लोगों ने एमएसटी बनवाई है, वे किसी ट्रेन से आगरा से लखनऊ तक का सफर कर सकेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.