• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में बेर खाने से आधा दर्जन बच्चों की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में कराया गया भर्ती

ByVijay Singhal

Mar 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह कस्बा में बुधवार दोपहर को बेर खाने से आधा दर्जन छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। वह पेट दर्द और उल्टी से परेशान हो गए। उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उनका उपचार किया। मामला फरह थाना क्षेत्र के पं दीनदयाल धाम गांव का है। यहां एक स्कूल में लंच हुआ। छात्र-छात्राएं स्कूल के पीछे लगे बेर के पेड़ की तरफ पहुंच गए। उससे तोड़कर बेर खाए। कुछ देर बाद आधा दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी। स्कूल प्रशासन उन्हें लेकर तुरंत फरह सीएचसी पहुंचा। जानकारी होने पर अभिभावक भी सीएचसी पहुंच गए। यहां बच्चों का इलाज किया गया। सीएचसी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि बेर खाने से बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.