हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की बिरला मंदिर पुलिस चौकी इलाके में 8 से ज्यादा युवकों ने पहले पिटाई की फिर एक युवक ने जिम संचालक को गोली मार दी। गोली लगने से जिम संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जिम संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार की देर शाम थाना गोविंद नगर क्षेत्र के वृंदावन रोड स्थित राधा पुरम कॉलोनी निवासी कृष्णा गोस्वामी उम्र 28 वर्ष अपने घर से बिरला मंदिर पुलिस चौकी के समीप स्थित जिम द बॉडी शॉप पर जा रहे थे पर जा रहे थे। कृष्णा जैसे ही जिम से कुछ दूर पहले पहुंचे कि तभी वहां मौजूद 8 से ज्यादा लड़कों ने पहले उनकी पिटाई लगाना शुरू कर दिया और फिर गोली मार दी। कृष्णा के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कृष्णा को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। कृष्णा के भाई आकाश ने बताया कि आरोपी दबंग हैं। बुधवार की देर शाम 8 से ज्यादा लड़के जिम के पास आए और इसके बाद भाई को आता देख जिम से कुछ दूर पहले ही उसे रोक लिया। बिना कुछ बात किए कृष्णा के साथ मारपीट शुरू कर दी इसी बीच एक लड़के ने गोली मार दी। इसके बाद वह बेखौफ हो कर फरार हो गए। गोली लगने से घायल कृष्णा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आगरा रैफर कर दिया। कृष्णा के भाई आकाश ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल वह अपने भाई का इलाज कराने ले जा रहे हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच कर रहे हैं कौन युवक थे परिवार के लोगों ने कुछ नाम बताये हैं। बिरला मंदिर पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जिस जगह घटना हुई वहां होटल भी हैं जिनमें यात्री रुके हुए थे। खुलेआम गुंडई से यात्रियों में भी दहशत देखी जा सकती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
