• Wed. Feb 18th, 2026

ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से गुरु गैसेस का मैनेजर मरा, कर्मचारी गंभीर

ByVijay Singhal

Jan 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के चंदा कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से लोगों में भय व्याप्त है। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल दौड़ी। एसपी सिटी, सीओ सिटी और शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल पुंडीर ने बताया कि चंदा कॉलोनी में गुरु गैसेस के मालिक रामवीर ठाकुर ने मकान के बराबर दुकान में ऑक्सीजन सिलिंडर का गोदाम बना रखा है। शुक्रवार को सिलिंडर अचानक फट गया। मरने वालों में गुरु गैसेस के मैनेजर मिर्जापुर निवासी दीपक शामिल हैं। जबकि कर्मचारी जीतू और राहगीर सतीश पंडित घायल हो गए। देर रात तक डीएस हॉस्पिटल में सतीश का ऑपरेशन चल रहा था। उन्होंने कहा कि घनी आबादी में सिलिंडर का गोदाम गंभीर बात है। मामले की जांच की जाएगी। मौके पर जो लोग मिले वह खुद को रिश्तेदार और किराएदार बता रहे थे। गोदाम मालिक के मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि गोदाम से गैस सिलिंडर की सप्लाई की जाती थी। यहां गोदाम बनाने की उन्होंने अनुमति ली या नहीं इसकी जांच की जाएगी। साथ ही सिलिंडर क्यों फटा इसकी जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी। इधर, ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण घायल प्रभात नगर निवासी सतीश पंडित पेशे से ड्राइवरी का कार्य करते हैं। धमाके के समय वह दुकान के सामने से गुजर रहे थे। अचानक सिलिंडर फटा और वह चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के परिजन को पता चला तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, यहां देर रात तक उनका ऑपरेशन चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा सिलिंडर ब्लास्ट का राज सिलिंडर गोदाम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों की मदद से ही पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। सिलिंडर फटने का क्या कारण रहा। इसकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज से हो जाएगी। यदि स्थानीय लोगों की बात सही है और रिफिलिंग के कारण सिलिंडर फटा है तो गोदाम स्वामी के खिलाफ कार्रवाई तय है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मालिक से संपर्क किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही सीसीटीवी फुटेज देखने को मिलेगी। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि या तो लीकेज के या फिर ऑक्सीजन गैस के अधिक दबाव के कारण सिलिंडर फटा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.