हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हैदराबाद के हाईप्रोफाइल परिवार की नाबालिग बेटी गुस्से में घर छोड़ आई। जानकारी होने पर पिता ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी दी। इसके बाद जंक्शन जीआरपी ने नाबालिग को चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद कर लिया। जंक्शन जीआरपी को कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि हैदराबाद निवासी नाबालिग घर से नाराज होकर चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में जा रही है। ट्रेन के जंक्शन पर पहुंचने से पहले ही जीआरपी टीम अलर्ट हो गई। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि एक-एक कर ट्रेन की कई बोगियों की तलाशी ली गई। इसके बाद एक बोगी से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि गुस्सा आ जाने पर वह घर से दूर जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आते ही नाबालिग को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
