हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जीआरपी पुलिस ने दिल्ली से नाराज होकर आई एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को मथुरा जंक्शन से सकुशल बरामद किया है। किशोरी अपने घर से बिना बताए ट्रेन से करीब 150 किलोमीटर दूर मथुरा पहुंच गई थी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बालिका दिल्ली से गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने प्राप्त फोटो के आधार पर बालिका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गहन तलाशी ली। काफी प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बालिका को ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद बालिका को थाना लाकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली से मथुरा पहुंचे और अपनी बेटी को सकुशल देखकर भावुक हो उठे। परिजनों ने जीआरपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि बालिका घर से किसी बात को लेकर नाराज थी, जिसके कारण वह बिना बताए निकल गई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
