हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कावारियों की चहलकदमी शुरू हो गई है। कांवरियों का जत्था सोरों और रामघाट से कावड़ और गंगा जल लेने के लिए गोवर्धन क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से करीब एक हजार से अधिक कवड़िया बम-बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हो गए हैं। आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर कावर और गंगा जल चढ़ाने को लेकर मंगलवार को गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुण्ड, कुंजेरा, गोवर्धन, नीमगॉव, जुल्हेन्दी, बसोंती, कोहनई आदि गॉव से करीब एक हजार से अधिक कावरिया सोरों और रामघाट से कांवर लेने के लिए कावरियाओं का जत्था रवाना हो गया है। कांवड़ियों ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस इस वर्ष पिछली वर्षों से अधिक काबड़िया सोरों और रामघाट से गंगा जल लेकर कावर यात्रा लगातार पैदल चलकर कांवरियाओं का जत्था 17 फरवरी और 18 फरवरी को गोवर्धन राधाकुण्ड लौटेंगे। जिसमें राधाकुंड से करीब 250 कुंजेरा से 300, बसोंती 150 जुल्हेन्दी से 80, कोहनई से 60 और गोवर्धन क्षेत्र के गांव कावरियाओं का जत्था बम बम भोले और गंगा मईया के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए है। कांवरिए भोले के भजनों पर थिरकते हुए रवाना हुए हैं। इस अवसर पर सुबह सिंह, हरिश्चंद्र बघेल, लालू पंडित, पूरन सैनी, बांके गोस्वामी, रवि ठाकुर, अमित गोस्वामी, शुभम वशिष्ठ, हर्ष शर्मा, बॉबी देशला, धीरज कौशिक, बोलू वशिष्ठ आदि भोले की भजनों पर जमकर थिरके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
