• Tue. Feb 24th, 2026

इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य छटा

ByVijay Singhal

Aug 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीकृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु कृष्ण जन्म के आनंद में सराबोर दिखाई दिए। मंदिर में दिव्य विग्रह का अभिषेक किया गया। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, वियतनाम, न्यूजीलैंड जैसे कई देशों से आए भक्तों ने भी पारंपरिक परिधान में भाग लेकर आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। रात्रि में कृष्ण-बलराम के श्रीविग्रह का गो-दुग्ध, दही, घी, शहद, गंगाजल और विभिन्न फलों के रसों से विधिवत अभिषेक किया गया। भक्तजन नृत्य करते हुए अपने आराध्य के जन्मोत्सव में मग्न रहे। मंदिर के अध्यक्ष पंच गौड़ा दास, मुख्य वित्त अधिकारी एचएच जनार्दन स्वामी और रविलोचन दास समेत अन्य ने सभी व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.