• Mon. Feb 16th, 2026

वृंदावन में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली

ByVijay Singhal

Jun 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में भगवान राधा कृष्ण की भूमि वृंदावन में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के परशुराम पार्क से शुरू हुई शोभायात्रा भ्रमण करते हुए रंगनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने जगह जगह भगवान परशुराम जी के छवि चित्र की आरती की और शोभायात्रा का स्वागत किया। शाम वृंदावन के रमण रेती रोड पर स्थित परशुराम पार्क से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत से पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद पूजन अर्चन कर भव्य आरती की गई। पूजन अर्चन करने के बाद भगवान परशुराम जी के छवि चित्र को देशी विदेशी फूलों से सजे डोले में विराजमान किया गया। इसके बाद शुरू हुई भगवान परशुराम की शोभायात्रा। परशुराम पार्क से शुरू हुई शोभायात्रा विद्यापीठ चौराहा,गोवर्धन गेट,बांके बिहारी मंदिर,अठखंभा,वनखंडी, लोइ बाजार,रेतिया बाजार,प्रताप बाजार,अनाज मंडी,नगर निगम चौराहा होते हुए रंगनाथ मंदिर पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा में दो दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल हुईं। जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हनुमान जी , खाटू श्याम,नृसिंह देव,लक्ष्मी नारायण और भगवान शिव की झांकी थी। शोभायात्रा में विंटेज कार पर सवार परशुराम जी का एक स्वरूप भी लोगों को खूब भाया। इस दौरान ग्वालियर, मुरैना,आगरा और मथुरा वृंदावन के बैंडों के मधुर धार्मिक संगीत ने शोभायात्रा देखने वाले लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शोभायात्रा में बिहारी लाल वसिष्ठ,राम विलास चतुर्वेदी,पंडित मनोज मोहन शास्त्री,यदुनंदन आचार्य,सुभाष गौड़, राधा कृष्ण पाठक,मुकेश गौतम,धर्मेद्र गौतम,गोपाल गौतम बिट्टू,योगेश द्विवेदी,रामबाबू शर्मा, कन्नू शर्मा, मुदिता शर्मा,विनीता द्विवेदी,शशि शुक्ला,अमर बिहारी पाठक,आंसू सरदार,नीलम गोस्वामी,राजेश पाठक,राजू शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.