• Sat. Feb 28th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हुई भव्य लठामार होली, गुलाल-फूलों से आसमान

ByVijay Singhal

Feb 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विश्वप्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन रंगभरी एकादशी शुक्रवार को अत्यंत धूमधाम, भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। केशव वाटिका स्थित पवित्र लीलामंच पर आयोजित फाग महोत्सव में लोकगीत, भजन, रसिया और छंदों की मधुर प्रस्तुतियों ने लाखों श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, जो पुष्प और गुलाल वर्षा के बीच झूमते-नाचते नजर आए। ब्रज चौरासी कोस की परंपराओं का सजीव दर्शन श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर हुआ। प्रिय-प्रियतम की प्रिय होली लीलाओं में पुष्प होली और रंगारंग लठामार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पुष्प पंखुड़ियों, टेसू के रंग और गुलाल की वर्षा से पूरा प्रांगण सतरंगी छटा में नहाया रहा, जिससे वातावरण अलौकिक हो उठा। रावल गांव सहित विभिन्न स्थानों से आए हुरियारे-हुरियारिनों ने लठ और साज-श्याल के साथ भावमय लठामार होली खेलकर मानो राधाकृष्ण की होली लीला को सजीव कर दिया। कार्यक्रम में सुगंधित द्रव्यों, पुष्पार्क और वनस्पति रंगों के छिड़काव ने माहौल को और भी अनूठा बना दिया। होली गायन में शालिनी शर्मा, पूनम, जगदीश ब्रजवासी, उदय ब्रजवासी एवं राजू उपाध्याय की प्रस्तुतियों के साथ राजेश प्रसाद शर्मा गोवर्धन की मंडली द्वारा प्रस्तुत होली ने भक्तों को अलौकिक आनंद प्रदान किया। इस वर्ष काशी विश्वनाथ धाम से प्राप्त प्रसादी गुलाल को श्री ठाकुरजी को अर्पित कर गुलाल लीला में सम्मिलित किया गया। मान्यताओं के अनुरूप द्वापर में भगवान शिव द्वारा ठाकुरजी की होली लीला के दर्शन की अनुभूति, रंगेश्वर स्वरूप में भक्तों को प्रत्यक्ष प्रतीत हुई। कार्यक्रम के आरंभ में ब्रजविभूति संत कार्ष्णि गुरूषरणानन्द महाराज ने मंच पर विराजमान युगल सरकार श्रीराधाकृष्ण के स्वरूप की आरती की। उनका स्वागत संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया। आयोजन को मर्यादित और भव्य रूप से संपन्न कराने में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, समिति पदाधिकारी किशोर भरतिया, नंदकिशोर अग्रवाल, अनिलभाई ड्रेसवाले सहित अन्य सदस्य निरंतर व्यवस्थाओं में जुटे रहे। पुलिस-प्रशासन का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.