• Sun. Mar 29th, 2026

कान्हा की नगरी में निकली भव्य गणेश शोभायात्रा

ByVijay Singhal

Sep 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । महानगर में गणेश चतुर्थी पर्व पर ब्रजवासी सेवा समिति द्वारा नगर में भव्य गणेश शोभायात्रा निकली गयी। डोरी बाजार से प्रारम्भ हुई गणेश यात्रा में सबसे आगे डोल ताशे उसके पीछे सफेद अश्व पर गणेश पताका लिये हुये सवार के साथ सैकड़ों की संख्या में चल रही संस्था की महिला सदस्य मंगल कलश के साथ थिरकती चल रही थी। गणेश जी की नाथद्वारा शैली में सजाई गयी मनमोहक झांकी में रत्नजडित स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित गणेश जी विरजामान थे। गणेश यात्रा का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, अध्यक्ष पराग गुप्ता, पं. मनोज शर्मा, समिति सस्थापक शशिभानु गर्ग, मंत्री सोनल अग्रवाल द्वारा गणेश जी की आरती उतार कर किया। डोरी बाजार से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा गाँधी पार्क, चौक बाजार, मण्डी रामदास, डीग गेट, मसानी होती हुयी सरस्वती कुण्ड स्थित अग्रवाटिका में पहुंची। जहाँ गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया। शोभायात्रा का 2 दर्जन जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। वैण्ड बाजों की मधुर धुन पर गणेश जी महाराज के जयकारों के साथ महिला व पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। जगह-जगह साथ चल रहे पुश्पक वाहन द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी। गणेश प्रतिमा की स्थापना विद्धवान पं.आनन्द शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन करवाकर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, मुकेश खण्डेलवाल, नगेन्द्र मोहन मित्तल एस. मूलचन्द गर्ग, डा. अशोक अग्रवाल, डा. बी.डी. गर्ग, गोवर्धन दास नीनू, राजेन्द्र खण्डेलवाल, महावीर मित्तल, नवीन मित्तल, रवि मास्टर, पार्षदगण कुंजबिहारी भारद्वाज, नीरज वशिष्ठ, हेमन्त खन्दौली, डा. अशोक अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गगन बसल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, आशीष गर्ग, मुकेश अग्रवाल, चौ. सचिन अग्रवाल, राजकुमार रद्दी, दीलिप बंसल, संजय बिजली, नितिन अग्रवाल, अजय कुमार, मुकेश अग्रवाल, मोहन वर्मा, सुनील सूतिया उमेश सोनी, मुरलीधर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.