• Sat. Feb 21st, 2026

कोसीकलां में हलवाई एसोसिएशन द्वारा नगर में भव्य पोशाक शोभायात्रा

ByVijay Singhal

Sep 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में हलवाई एसोसिएशन द्वारा नगर में भव्य पोशाक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के पड़ाव के दूसरे दिन ब्रज विदेही चतुःसंप्रदाय के महंत स्वामी संत रास बिहारीदास काठिया बाबा के निर्देशन में यहां पहुंची यात्रा में ठाकुरजी को भोग लगाया और साधुओं को प्रसाद का न्योता दिया। यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दोपहर करीब दो बजे ग्यालाल ट्रस्ट से पोशाक शोभायात्रा निकाली। लोग बैंडबाजों के बीच सिर पर पोशाक का थाल रखकर चल रहे थे। साथ में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, भगवत प्रसाद, रामकिशन फालैनिया भोग लेकर चल रहे थे। द्वारिका शर्मा, अजय गोयंका, भगवत श्रृंगारी, कपिल जैन, संजय जैन, मुकेश अग्रवाल, मोहनश्याम सिरौलिया, सुरेशचंद, पुनीत सिंघल फालैनिया आदि मौजूद थे। भोग के बाद साधुओं की यात्रा राया की नफीरी की मधुर धुनों के बाद नगर के प्रमुख बाजारों से गुजरती हुई ग्यालाल ट्रस्ट पहुंची। अनेक साधु अखाड़ेबाजी करते हुए सभी को मोह रहे थे। यात्रा रविवार को नगरिया होते हुए पैगांव पहुंचेगी, जहां रासलीला, कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। इससे पूर्व जय बिछोरिया, मनीष बिछोरिया, नरेंद्र अग्रवाल, वैभव जैन, रामू जैन, वेदप्रकाश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.