• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन के चिकित्सकों की टीम गांव में शिविर लगा कर मरीजों को घर-घर दे रहे उपचार

ByVijay Singhal

Dec 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गांव बोरपा में चिकन पॉक्स के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएचसी गोवर्धन के चिकित्सकों की टीम गांव में शिविर लगा कर मरीजों को उपचार दे रही है। चिकित्सा अधीक्षक के निर्देश पर आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जुखाम, बुखार, खांसी आदि बीमारियों से ग्रसित लोगों को चिह्नित कर उपचार दिला रहे हैं। गांव  में शनिवार को चिकन पॉक्स से रानी (38 वर्ष) की मौत हो गई थी। परिवार के ही पांच बच्चे बीमारी से ग्रसित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने गांव पहुंच कर हालातों का जायजा लिया था। उन्होंने गांव में व्याप्त गंदगी को साफ करा कर संक्रमण को रोकने और स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिविर लगा कर मरीजों को उपचार दिलाने के निर्देश दिए। गांव की गलियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस सिसौदिया ने बताया कि गांव में चिकन पॉक्स के पांच मरीज हैं। शिविर लगा कर उपचार दिया जा रहा है। गांव बोरपा की गलियों में व्याप्त गंदगी एवं टूटी नालियों का गंदा पानी फैलने की खबर हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज के ई पेपर’ ने सोमवार के अंक में प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते हुए एडीओ गजेंद्र सिंह तोमर ने सफाई कर्मियों की टीम गठित कर सफाई के लिए बोरपा में भेजी है। सचिव लोकेश सिंह को टूटी नाली खड़ंजा के निर्माण के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि छह सफाई कर्मियों की टीम गठित कर सफाई कार्य में लगाया गया है। दवा का छिड़काव करा रहे हैं। सचिव को निर्माण के लिए कार्य योजना के निर्देश दिए हैं। चिकन पॉक्स के प्रमुख लक्षणों में शरीर पर दाने प्रकट होते हैं, जो खुजली पैदा करते हैं। ये बाद में फफोलों में बदल जाते हैं। सूखने के बाद पपड़ी में बदल जाते हैं। फफोले के सूखने में लगभग एक सप्ताह लगता है। इससे बच्चों, किशोर, वयस्क और गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे कई जटिलताएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर पर दाने उभरने में लगभग एक से दो दिन पहले बुखार, थकान, भूख में कमी तथा सिर में दर्द आदि के लक्षण प्रकट होते हैं। किसी भी व्यक्ति को कभी भी चिकन पॉक्स हो सकता है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.