• Sun. Feb 22nd, 2026

गोवर्धन पुलिस ने ओएलएक्स पर सामान बेचने का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाने बाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के क्षेत्रों में पुलिस को सफलता हाथ लगी। गोवर्धन में पुलिस ने 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह ठग ओएलएक्स के जरिए लोगों के साथ ठगी किया करते थे। वहीं पुलिस को दूसरी सफलता शेरगढ़ थाना क्षेत्र में हाथ लगी। यहां पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही 45 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की। मथुरा में पहली सफलता गोवर्धन पुलिस के नाम रही। गोवर्धन पुलिस ने चार ऐसे शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जो कि ओएलएक्स के जरिए सीधे सादे लोगों के साथ ठगी करते थे। गिरफ्तार किए गए ठगों में मथुरा के देव सेरस ,गोवर्धन और हरियाणा के युवक हैं जबकि 1 आरोपी नाबालिग है। गोवर्धन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देव सेरस से मुड़ सेरस गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर मंदिर के पास 4 युवक फोन कर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से मोनू पुत्र राजेंद्र निवासी पुरोहित पायसा, आसम पुत्र उन्नस निवासी देव सेरस व आरिफ पुत्र ईशा निवास गोविनस पुर थाना पुन्हना जिला नूंह हरियाणा के अलावा एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में प्रयोग किए जा रहे 28 मोबाइल फोन, 1 तमंचा और 1150 रुपए नगद बरामद किए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.