हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने मगोर्रा थाना क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया, साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। विधायक मेघश्याम सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान सीओ गोवर्धन अनिल कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। उन्होंने विधायक से क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती से काम कर रहा है। मौके पर सीओ अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
7455095736
