• Fri. Feb 13th, 2026

गोवर्धन विधायक पर निधि का दुरुपयोग करने का आरोप

ByVijay Singhal

May 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह पर ग्राम पंचायत जखन गांव में विधायक निधि का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। मामले में प्रधान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है। इसपर हाईकोर्ट ने डीएम से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ग्राम प्रधान अमित प्रताप सिंह का आरोप है कि जखन गांव में अंत्येष्टि की भूमि एक मकान बनाया हुआ है। विधायक ने गांव में चरागाह की जमीन विधायक निधि से अंत्येष्टि स्थल बनवा दिया। वर्तमान में वहां एक टिनशेड पड़ा है। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने मामले में एक सप्ताह के अंदर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने जवाब तलब किया है। वहीं विधायक का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण का प्रस्ताव दिया था। निर्माण कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है। जहां अंत्येष्टि स्थल बना है उस भूमि को एसडीएम और तहसीलदार ने परखा होगा। यह तो अधिकारी जानें कि किसी भूमि पर क्या बनवाया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.