• Tue. Feb 10th, 2026

मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर सांसद हेमा मालिनी से मिले गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि

ByVijay Singhal

Jan 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में  नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने सांसद हेमा मालिनी से उनके निवास पर मुलाकात कर चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा का पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि धार्मिक नगरी गोवर्धन में प्रतिदिन लाखों की संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु परिक्रमा करने आते है मगर 21 किलो मीटर लंबे धार्मिक क्षेत्र में उपचार की कोई स्तरीय सुविधा नहीं है। बीते लम्बे समय से स्थानीय नागरिक धार्मिक नगरी में मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की मांग करते आ रहे है। इसके लिए युवाओं ने सोशल मीडिया पर भी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल निर्माण की मांग उठा रखी है। जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्तरीय व विशेषज्ञ उपचार मिल सके। वहीं परिक्रमा मार्ग के गांव आन्यौर में ग्रामीणों के प्राथमिक उपचार के लिए कोई भी सुविधा नहीं है जबकि कुछ वर्ष पूर्व तक यहां जच्चा बच्चा उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित था। मगर भवन के जर्जर हो जाने पर वो भी वर्षों से बंद है। वहीं शिक्षा के लिए भी गांव में कोई इंटर कॉलेज नहीं है। जिससे गांव की आधी आबादी ( बच्चियां ) उच्च शिक्षा से वंचित रह रही है। उक्त विषयों को सांसद हेमा मालिनी ने गंभीरता से लेते हुए शासन से पत्राचार कर आन्यौर में इंटर कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध करने पर इंटर कॉलेज स्थापित करने का आश्वासन दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.