• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में गोस्वामियों ने छिड़का यमुना जल

ByVijay Singhal

Nov 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में घटनाओं का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बांके बिहारी मंदिर के अंदर शायद ही कोई दिन ऐसा हो जहां परेशानी ना देखनी पड़ती रहीं हों। भक्तों को असुविधा होना या फिर कोई भी घटना होना आम बात हो गई है। आज ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत हो गई जिसके चलते हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ मैनेजमेंट क्यों नहीं हो रहा है। आज जो ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पर बुजुर्ग की मृत्यु हुई है उसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि व्यक्ति बैठे-बैठे बेहोश हो गया। जहां ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आज एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली तो वही मंदिर बंद होने के बाद ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी समाज ने उस पुण्य आत्मा को शांति मिले और मंदिर की शुद्धि हो इसको ध्यान में रखते हुए यमुना जल का छिड़काव किया गया। जहां ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आज एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली तो वही मंदिर बंद होने के बाद ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी समाज ने उस पुण्य आत्मा को शांति मिले और मंदिर की शुद्धि हो इसको ध्यान में रखते हुए यमुना जल का छिड़काव किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.