• Thu. Feb 12th, 2026

गोस्वामी महिलाओं ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Dec 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट विधेयक, 2025 राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद एक बार फिर से मंदिर के सेवायत गोस्वामी समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है। गोस्वामी समुदाय की आक्रोशित महिलाओं ने मंदिर के पट बंद होने के बाद मंदिर के चबूतरे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि मंदिर से जुड़े पारंपरिक सेवायत और गोस्वामी समाज के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि हाई पावर कमेटी के गठन और ट्रस्ट व्यवस्था के जरिए गोस्वामी समाज का शोषण किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में हम सहन नहीं करेगें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.