हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाविद्या कॉलोनी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी साफ कर दी। पीड़ित ने थाना गोविंद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। महाविद्या कॉलोनी निवासी विजय प्रकाश एक निजी फर्म में एकाउन्टेंट हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। तभी चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और अन्य कीमती सामान साफ कर दिया। शुक्रवार को घर पहुंचने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। चोरों ने अलमारियों और घर के सभी सामानों को इत्मीनान से खंगाला। घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होती है। शाम को कॉलोनी में अराजक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
